हजारों की संख्या में जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गई।
हजारों की संख्या में जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गई।
रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी
पैगम्बर मोहमद साहब के जन्म दिवस पर क्षेत्र के कई गांवों से शांतिपूर्ण जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गई. प्रखंड के हरशेर , भिखनपुरा , ईनायतनगर, मखदूम पुर, गोरौल बहादुरपुर, मानपुरा, कोरिगांव , हुसैना, सोंधो ,गुलजार बाग सहित
अन्य जगहों के मुसलमान भाईयों के द्वारा गाजे बाजे के साथ इस्लामी झंडे लहराते हुए सभी लोग गोरौल प्रखंड परिसर में जुटे.
उसके वाद सभी ने हरशेर मखदूम पुर स्थित सम्हालू शाह के मजार पर चादर पोसी कर देश में अमन चैन की दुआ मांगते हुए मोहमद साहब का जन्म दिन मनाया गया. इस अवसर बीडीओ उदय कुमार,सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल ,थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, पुष्पलता कुमारी, शिवम कुमारी सहायक अवर निरीक्षक जिन्ना खान पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था के लिये डटे थे. वहीं जुलूस ए मोहम्मदी में मौलाना हाशिम, इरशाद अहमद, अंसार अहमद, मो जमाल, फैज वारिस, हाजी शमीम, मोहम्मद इस्लाम, हाफिज शमीम,मौलाना नसीम अहमद, संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे
