May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

1 अक्टूबर को वृद्ध सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।

1 अक्टूबर को वृद्ध सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली !पातेपुर, प्रखंड क्षेत्र के बरैला झील के गोद में बसा प्राणपुर गांव ।जहां पर वृद्धों के सम्मान के लिए दिन रात एक किए हुए संस्थान बी जे डब्ल्यू एस अर्थात व्रज वेलफेयर सोसाइटी । सिर्फ सामाजिक, शैक्षणिक गतिविधि में ही भाग नहीं लेती है ,बल्कि समाज के सबसे अगली पंक्ति में बैठे बुजुर्गों के लिए रात दिन ख्याल रखती है। सप्ताहिक जांच ,आनंद शाला ,गीत ,संगीत ,भजन, कीर्तन का भी आयोजन होते रहता है ।साथ ही साथ वर्ष में एक बार वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया जाता है ।इस बार एक अक्टूबर 2023 को वृद्ध सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उच्च विद्यालय प्राणपुर के मैदान में आयोजित की गई है। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के संस्थापक सचिव डॉ सुरेश कुमार राय ने बताया कि यह दिवस बुजुर्गों के नाम समर्पित है। क्षेत्र के तमाम बुजुर्गों को सम्मानित करने एवं समाज के सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान रखने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित करने का आयोजन किया गया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं ।कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान देने वालों में अजंत कुमार ठाकुर ,गौतम कुमार, अशोक चौधरी सहित अन्य लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.