September 30, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

डेंगू के पांव पसारने से लोगों में दहशत सा माहौल बुखार लगने के साथ हो जाता है डेंगू या मलेरिया

डेंगू के पांव पसारने से लोगों में दहशत सा माहौल
बुखार लगने के साथ हो जाता है डेंगू या मलेरिया
महुआ। रेणु सिंह
महुआ बाजार से लेकर ग्रामीण इलाकों में डेंगू लगातार पांव पसार रहा है। डेंगू पीड़ितों की भीड़ से अस्पताल पट गया है। महुआ में बाजार से लेकर गांव तक डेंगू के दर्जनों मरीज मिले हैं। जिसमें कुछ का इलाज चल रहा है। वहीं कुछ चंगे भी हो गए हैं। डेंगू के लगातार पांव पसारने से लोगों में दहशत का माहौल कायम है।
गुरुवार को भी यहां अनुमंडल अस्पताल में जांच के दौरान दो मरीज डेंगू पीड़ित पाए गए। यहां अस्पताल में 12 डेंगू संभावित मरीजों की जांच की गई। जिसमें दो पॉजिटिव पाए गए। यह अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 06 हो गई है। वही 18 मलेरिया की भी जांच हुई। हालांकि एक भी मलेरिया पॉजिटिव नहीं मिला है। उधर पीएचसी में भी कई मरीजों की डेंगू जांच हुई। यहां स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार द्वारा बताया गया कि अभी तक 20 मरीजों की हुई जांच में 06 मरीज डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। इस तरह यहां दोनों सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या 12 हो गई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि दोनों जगह पर डेंगू जांच की सुविधा दी गई है। अनुमंडल अस्पताल में डेंगू पीड़ितों के लिए पांच बेड का एक वार्ड भी बना है। हालांकि अभी तक एक भी डेंगू पीड़ित यहां भर्ती होकर इलाज नहीं कराए हैं। हालांकि निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या काफी आ रही है। जिसकी सूची अनुमंडल अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है। निजी अस्पताल संचालक डॉ शमीम अंसारी बताते हैं कि उनके यहां दो दर्जन डेंगू पीड़ित पहुंचे हैं। उधर निजी अस्पताल चला रहे डॉ महेश चौधरी, डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ वी दयाल सिंह, डॉ एमके सिंह आदि ने भी बताया कि डेंगू मरीज की संख्या काफी बढ़ रही है उन्होंने इससे बचने के लिए सावधानी ही एकमात्र उपाय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.