May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ब्रज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दर्जनों वृद्धजनों को अंगवस्त देकर किआ सम्मानित

ब्रज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दर्जनों वृद्धजनों को अंगवस्त देकर किआ सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र प्राणपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में ब्रज वेलफेयर सोसायटी द्वारा सातवां वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर सैंकड़ो वृद्ध को सम्मानित किया गया। बुजुर्गो के सम्मान नौजवान का योगदान में दीप प्रज्ज्वलित के साथ रघुपति राघव राजा राम धुन…… के प्रार्थना के साथ किया गया। जन सहयोग से वृद्ध के एक स्वच्छ वातावरण बुद्धिजीवी समाज के निर्माण में योगदान के लिए कार्यक्रम का किया गया आयोजन। सन 2016 से वृद्ध सम्मान समारोह अमीर गरीब, सभी जाति, संप्रदाय, सभी को एकसाथ संपन्न किया जाता है . मंच संचालन शिक्षक वीरेंद्र सिंह सिंह ने किया .
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला पार्षद सागर सहनी,राजेश सिंह,गंगा विशुन चौधरी,जादूगर विनोद कुमार पटेल,जद यू नेता श्रवण पटेल,अजंट कुमार,मुखिया पति सह समाज सेवी लक्ष्मी ठाकुर,पूर्व सरपंच धनेश्वर सहनी,आदि लोग मौजूद थे ब्रज वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सचिव डॉ सुरेश राय,संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सह समाज सेवी गौतम कुमार राय उर्फ राजू ने उपस्थित वृद्धजन को अंगवस्त्र एवम माला पहनाकर सम्मानित किया,वही उपस्थित गणमान्य को भी संस्था की ओर से सम्मानित किया गया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.