May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एन एन कॉलेज सिंघाड़ा के शिक्षकों ने दी स्वच्छांजलि

एन एन कॉलेज सिंघाड़ा के शिक्षकों ने दी स्वच्छांजलि

।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली !महुआ ,एन एन कालेज सिघाड़ा मे राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया . राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर राजकुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में छात्रों शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने मिलजुल कर सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लिया . तथा महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ किया. कार्यक्रम पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान बीते 15 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर को समाप्त होगी.जिसके तहत स्वच्छता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. मौके पर प्रोफेसर अर्जुन प्रसाद सिंह,प्रोफेसर मिथलेश सिंह, प्रोफेसर शिवशरण सिंह, प्रोफेसर संजय कुमार, प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार ,प्रोफेसर अरविंद कुमार झा, प्रोफेसर अरुण गुप्ता, प्रोफेसर दुखहरण सिंह, प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर श्याम नंदन सिंह, बृज किशोर सिंह, अनुज कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार ,राजेश रंजन ,सुरंजन कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, कृष्ण मुरारी, कुमार निर्पेंद्र, सुधीर कुमार एवं भगवत भगत सहित अन्य उपस्थित थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.