May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छत्रपति शिवाजी मातृभूमि सेवा समिति ,सिंघाड़ा ने चलाया स्वच्छता अभियान।

छत्रपति शिवाजी मातृभूमि सेवा समिति ,सिंघाड़ा ने चलाया स्वच्छता अभियान।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! महुआ , छत्रपति शिवाजी मातृभूमि सेवा समिति ,सिंघाड़ा के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 1 अक्टूबर रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कुशहर चौक से महाराणा प्रताप खेल मैदान तक स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमें ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के सैकड़ो ब्रह्मचारियों के साथ-साथ समाज के तमाम बुद्धिजीवियों ने भाग लिया । मुख्य रूप से छत्रपति शिवाजी मातृभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष श्री चंदेश्वर राय , सचिव अजीत कुमार ,कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ-साथ उपाध्यक्ष चंदेश्वर सिंह परम पूज्य ब्रह्मानंद स्वामी जी, नवल सिंह , इन्द्रजीत कुमार, प्रहलाद कुमार ,प्रमोद पटेल, चंदन, कुंदन ,आशीष ,कमलदेव पासवान, जगत सिंह ,विनय विमल , दिल्ली से आए सरदार गुरदीप सिंह, सरदार चंदन सिंह, रमेश सिंह , रंजय सिंह , हरेश ठाकुर ,नथुनी पासवान , कमलदेव पासवान सहित अन्य व्यक्ति शामिल हुए। सफाई अभियान को भारत की आत्मा बताते हुए समिति के अध्यक्ष चंदेश्वर राय ने कहा कि भारत माता, धरती माता हमारी मातृभूमि है हम उनके बच्चे हैं और उनकी स्वच्छता की जिम्मेवारी हम सभी के ऊपर है। हम सभी भारतवासी जब तक स्वच्छता को लेकर चैतन्य नहीं होंगे तब तक हमारी भारत माता स्वच्छ नहीं होगी। दूसरी तरफ महुआ प्रखंड के सुरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में प्राचार्य शंकर कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.