May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

रिपोर्ट नसीम रब्बानी
गोरौल प्रखंड स्थित आर पी सी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में आज गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण एवं उपस्थित लोगों ने गांधी व शास्त्री के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने कहा कि हमें गांधी व शास्त्री जी के विचारों को अपने जीवन में उतरना चाहिए । जयंती मनाने का उद्देश्य तभी सफल हो पाएगा। जब हम सभी उनके बताए गए रास्ते पर चलकर अपने देश की सेवा करनी चाहिए । इस अवसर पर ‘ मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति गीत, स्वच्छता पर आधारित नाटक एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गणित शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट उच्च विद्यालय बेलवर घाट द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गणित के शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ‘ पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी जबकि हिंदी के शिक्षक अनिल कुमार ने देशभक्ति गीतों से छात्र-छात्राओं को भाव विभोर कर दिया । भाषण प्रतियोगिता में आयुषी कुमारी, वंदना कुमारी, उषा कुमारी ने हिस्सा लिया वहीं देशभक्ति गीतों में स्नेहा कुमारी, कोमल कुमारी, खुशबू कुमारी, संगीता कुमारी, शांति कुमारी और सपना कुमारी तथा प्रीति कुमारी और चांदनी खातून ने हिस्सा लिया। स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक समीर कुमार ने प्रस्तुत किया। जबकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर दीपांशु कुमारी ने नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चंदेश्वर कुमार, सीमा कुमारी, कुमार चंदन, धर्मवीर कुमार सिंहा ,विनोद कुमार सिंह, नीतू कुमारी ,राकेश कुमार, राजू कुमार, उमेश कुमार ,रामबाबू राम, सोनी ,सुरभि ,पंकज कुमार, सरोज कुमार सिंह एवं मोहन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक देवाशीष कुमार शील ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.