May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जयंती पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री श्रद्धा पूर्वक याद किए गए।

जयंती पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री श्रद्धा पूर्वक याद किए गए।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली! हाजीपुर, जिले के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा उमंग के साथ मनाई गई । सहदेई प्रखंड के पहाड़पुर तोई ,अंधराबर चौकी स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी महाविद्यालय के सभागार में संस्थान के निर्देश सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा जी ने सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलकर अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाई ।वही लाल बहादुर शास्त्री ने सरल एवं सादगी का परिचय देते हुए जय जवान जय किसान का नारा दिया । इन दोनों महापुरुषों से आने वाली पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर बी एस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य भगवान प्रसाद साहू ,समाज सेवी डॉ उमाशंकर निराला, शिक्षक दिनेश सिंह, दीपक कुमार, विनय कुमार, शिक्षिका कविता कुमारी ,पूनम कुमारी, सरिता कुमारी, मधु कुमारी, मनीषा कुमारी, अनिशा कुमारी, शिक्षक गुरदास राय सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे । दूसरी तरफ महुआ प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक पर पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ,समाज सेवियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट की । एन एन कॉलेज सिंघाड़ा, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम, संत जोसफ स्कूल सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.