May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पार्टी विशेष की राजनीतिक लाभ दिलाने के लिए की गई जाति जनगणना: चिराग पासवान।

पार्टी विशेष की राजनीतिक लाभ दिलाने के लिए की गई जाति जनगणना: चिराग पासवान।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली! हाजीपुर, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास )के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान महुआ स्थित चंचल सुमन अस्पताल के संचालक के डॉक्टर सुपुत्री के निधन के बाद सांत्वना देने महुआ पहुंचे ।जहां पर डॉ सुमन सिंह एवं डॉक्टर चंचल सिन्हा से मिलकर उन्हें सांत्वना दी । पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने बिहार की जाति जनगणना पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि यह जनगणना विशेष पार्टी को लाभ दिलाने के लिए बंद कमरे में की गई ।उन्होंने कहा कि हम भी गांव में घूमते हैं और जिसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति के बहुत सारी ऐसी जातियां हैं ,जिन्हें कम दिखाया गया है ।जबकि उनकी जनसंख्या आंकड़े से अधिक है। किसी खास विशेष जाति को राजनीतिक लाभ दिलाने एवम मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए जातीय जनगणना को पेश किया गया है। जो कहीं से भी उचित नहीं है। केंद्र सरकार इसको निष्पक्ष जांच करा कर जो सही जाति जनगणना है, उसको जनता के बीच में रखे।पांच राज्य के चुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी जगह एनडीए की सरकार बनेगी ,ऐसी हमारी मानना है ।इस मौके पर लोजपा के पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह ,अजीत कुमार सिंह, श्रीकांत पासवान, शशि कुमार यादव,चंदेश्वर सिंह, संजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.