महुआ जन सुराज यूथ क्लबों की बैठक संपन्न।
महुआ जन सुराज यूथ क्लबों की बैठक संपन्न।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
वैशाली ! महुआ, प्रखंड के यूथ क्लबों की एक महत्वपूर्ण बैठक मां गायत्री पब्लिक स्कूल सिंघाड़ा , परिसर में आयोजित की गई।
जनसुराज अभियान के तहत युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और संगठन को मज़बूती देने के लिए महुआ प्रखंड के सभी पंचायतों से आए हुए यूथ कल्ब अध्यक्षों के साथ विचार विमर्श और गहन चर्चा की गई। जिसमें क्लब को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मार्गदर्शिका प्रशिक्षण दिया गया, इसके बाद मार्गदर्शिका एवं एक्टिविटी रजिस्टर का वितरण किया गया, जिसमें क्लब चलाने के लिए सभी प्रकार के मार्गदर्शन अंकित है ।आगामी समय में क्लब के माध्यम से समाज के लिए क्या-क्या किया जा सकता है इस पर भी विस्तृत परिचर्चा हुई। युवाओं ने बड़े जोश के साथ अपने विचार रखे और जन सुराज को ऊंचे ऊंचे शिखर पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस बैठक का संचालन महुआ प्रखंड के कोऑर्डिनेटर जितेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह और शेखर कुमार के द्वारा किया गया ।इसकी अध्यक्षता केंद्रीय टीम से आए हुए कर्नल जेपी सिंह के द्वारा की गई ।इस बैठक में केंद्रीय टीम से आए हुए सदस्य डॉ संजय कुमार ,डॉ दीपक कुमार सिंह, सुबोध कुमार ,शेखर कुमार सिंह ,प्रशांत कुमार ,संतोष कुमार,प्रेम शरण ,पंकज कुमार सहित शामिल हुए पंचायत यूथ क्लब अध्यक्ष निरंजन सिंह अभिषेक सिंह एवं अन्य यूथ क्लब के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
