स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए अमनौर विधायक ने राज्यपाल महोदय को लिखा था पत्र
स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए अमनौर विधायक ने राज्यपाल महोदय को लिखा था पत्र , राजभवन ने कुलपति एवं कुलसचिव से 7 दिनों के अन्दर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट :गोपाल सहनी
प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा सारण में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए 10 साल से पूर्व छात्र नेता संजय कुमार राय द्वारा मांग किया जा रहा है।
और पूर्व कुलपति प्रो आर पी शर्मा द्वारा सिंडिकेट के बैठक में पास हुआ लेकिन आज तक महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई चालू नहीं हो पाया। जिसको देखते हुए फिर से छात्र नेता कुणाल कुमार, रितिक कुमार, प्रो डॉ मो समीम, पूर्व छात्र नेता संजय कुमार राय ने माननीय विधायक अमनौर कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह से मुलाकात कर आग्रह किया कि आपके मोजूदगी में प्रभुनाथ महाविद्यालय के मंच से घोषणा किया गया था और आजतक वैसे ही स्थिति है। जिस पर विचार करते हुए माननीय विधायक ने माननीय राज्यपाल महोदय बिहार को आवेदन देने का कार्य किया है और उसका प्रति कुलपति महोदय एवं कुलसचिव महोदय जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा को दिया गया है।
लगभग 10 वर्ष से लगातार प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम प्रभुनाथ महाविद्याल परसा से भी आवेदन पत्र दिया जा रहा है फिर भी अभी तक कुछ नहीं किया गया, जबकि की इसके बाद बहुत से महाविद्यालय में पढ़ाई सूरू भी हो गया।
अमनौर विधायक श्री कृष्ण कुमार के मांग पत्र को देखते हुए राजभवन ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय कुलपति एवं कुलसचिव से प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में स्नातकोत्तर के पढ़ाई के संबंध में 7 दिनों के अंदर जबाब मांगा है।
महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी तथा छात्र एवं छात्राओं ने फिर से आस लगाए बैठे हैं कि कुलाधिपति महोदय से लेकर कुलपति महोदय एवं कुलसचिव महोदय सभी लोग नए आएं हुए हैं । इन सभी के प्रयास रहा तो अब प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में स्नातकोत्तर की पढ़ाई हो सकेगा।
इसके लिए महाविद्यालय परिवार प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम, संजय कुमार राय,एवं छात्र/ छात्राओं रितिक कुमार, कुणाल कुमार, सिकन्दर कुमार राय, पियूष कुमार, रोहित पटेल, विपिन भरद्वावाज ने विधायक श्री कृष्ण कुमार मंटू सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
