बिजली के खम्भे से के तार सहित अन्य सामान चोरी करते हुए एक चोर को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है .
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर प्रेमराज सड़क किनारे बिजली के खम्भे से के तार सहित अन्य सामान चोरी करते हुए एक चोर को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है .
वहीं उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा.
साथ ही घटना स्थल से एक बाइक सहित अन्य सामान को जप्त किया गया है .
इस सम्बंध में थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है.
गस्ती के दौरान एक बिजली के पोल के नीचे एक व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस की गाड़ी को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस बलों के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया.
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान थाने क्षेत्र के सोंधो कहरटोली गांव निवासी अमरजीत कुमार एवं फरार व्यक्ति की पहचान उसी गांव के करण महतो के रूप में किया गया है.
तलासी लेने पर बिजली का तार, लोहे का एंगल, नट बोल्ट, सहित अन्य सामान को जप्त किया गया है.
साथ ही चोरी के दौरान उपयोग होने वाला बाइक संख्या यूपी 67डी-7064 को भी जप्त किया गया है.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया गया है.
वहीं फरार उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है.
