April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आतंकवाद के विरोध और इजरायल के समर्थन में उतरा

आतंकवाद के विरोध और इजरायल के समर्थन में उतरा राष्ट्रवादी संगठन
महुआ, रेणु सिंह
आतंकवाद का विरोध और इजरायल के समर्थन में शुक्रवार को राष्ट्रवादी संगठन द्वारा यहां गांधी स्मारक पर प्रदर्शन किया गया और आतंकवाद के विरोध नारेवाजी की गई। इसको लेकर महुआ बाजार एक घंटे के लिए अस्त व्यस्त हो गया।
यहां राष्ट्रवादी संगठनों ने एकजुट होकर ‌महुआ गांधी चौक पर इजरायल के समर्थन में आकर आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनके द्वारा लगाए गए नारे हमास मुर्दाबाद, भारत इजराइल संबंध जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के गू़ज से महुआ गूंजता रहा।वएवओग यहां गांधी चौक पर एकत्रित होकर कहा कि भारत का हर नागरिक इजराइल के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांतीय के अध्यक्ष अजीत कुमार हिंदू जागरण मंच के जिला के अध्यक्ष अमर कुशवाहा, लोजपा रा के मनीष यादव, चंदेश्वर सिंह, विनय विमल, राम सिहासन राय, तिरपेश्वर साह, कृष्णकांत सिंह, मुकेश शुक्ला, नंदन कानू, निलेश यादव, वीरेंद्र पासवान, संजीत पासवान, नीरज बाबा, धर्म प्रकाश आर्य, चन्द्रिका झा, चंदन सिंह, विक्की सिंह, आर्य समाज के बैद्यनाथ राय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.