इसराइल के समर्थन में राष्ट्रवादी संगठनों ने किया जनसभा ।
इसराइल के समर्थन में राष्ट्रवादी संगठनों ने किया जनसभा । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
रिपोर्ट :सुधीर मालाकार, महुआ वैशाली
वैशाली !महुआ, प्रखंड के विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों ने एकजुट होकर महुआ गांधी चौक पर इजरायल के समर्थन में जन सभा की ।समर्थन में नारे लगाए । हमास मुर्दाबाद, भारत इजराइल संबंध जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ महुआ राष्ट्रवादी संगठनों ने एकत्रित होकर यह संदेश दिया कि भारत के एक-एक बच्चा इजराइल के समर्थन में खड़ा है। साथ ही भारत के सभी नागरिकों को इसराइल के साथ खड़े होने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत के अध्यक्ष अजीत कुमार ,हिंदू जागरण मंच के जिला के अध्यक्ष अमर कुशवाहा , लोजपा के मनीष यादव, विनय विमल ,राम सिहासन राय, तिरपेश्वर शाह कृष्णकांत सिंह मुकेश शुक्ला नंदन कानु निलेश यादव वीरेंद्र पासवान संजीत पासवान नीरज बाबा धर्म प्रकाश आर्य चन्द्रिका झा चंदन सिंह विक्की सिंह आर्य समाज के बैद्यनाथ राय के साथ-साथ सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
