चकफतेह मजार टोला माधौल में नूरी तेगी मस्जिद की रखी गई संगे बुनियाद
चकफतेह मजार टोला माधौल में नूरी तेगी मस्जिद की रखी गई संगे बुनियाद
नसीम रब्बानी/आदिल शाहपुरी की रिपोर्ट.
महुआ( वैशाली ) महुआ प्रखंड क्षेत्र के मधौल पंचायत में चकफतेह मजार टोला वार्ड नंबर 6 में दिनांक 14.10 .2023 समय 1:00 बजे पीर ए तरीकत रहबरे शरियत अलहाज मोहम्मद अली तेग़ी साहब सज्जादा नशी सुरकही शरीफ के हाथों से नूरी तेगी मस्जिद का संगे बुनियाद रखी गई। इस पाक मौके पर मिलादुन्नबी का अयोजन किया गया। इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद अली राजा मिस्बाही काजी ए शहर महुआ वैशाली ,कारी जावेद अख्तर फैजी ,मौलाना कलीम , हसरत बरकाती साहब, मिलादुन्नबी में भाग लिए। इस मौके पर इस मौके पर मुफ्ती अली रजा मिस्बाही ने कहा मस्जिद अल्लाह पाक का घर होता है ।उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़कर मस्जिद के निर्माण में हिस्सा लेने को कहा। नूरी मस्जिद की संगे बुनियाद के मौके पर गांव में खुशी की लहर थी। इस मौके पर कई गांव के लोग शामिल थे। मोहम्मद फिरोज अंसारी जदयू प्रखंड अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, मोहम्मद अब्दुल्लाह अंसारी जिला महासचिव जदयू मोहम्मद, मास्टर मो दिलशेर, असगर अंसारी, मोहम्मद शमीम अंसारी ,मोहम्मद गुलाम रब्बानी, मोहम्मद मकसूद, सहित सैंकड़ों लोग संगे बुनियाद के समय उपस्थित थे। नूरी तेगी मस्जिद का जमीन जनाब अब्दुल मजीद साहब, जनाब मोहम्मद आमिर और जनाब मोहम्मद इशा साहब ने मिलकर दिया।
