नवरात्र को लेकर भक्ति में डूबा है इलाका
नवरात्र को लेकर भक्ति में डूबा है इलाका
महुआ, रेणु सिंह
शारदीय नवरात्र को लेकर महुआ का पूरा इलाका भक्ति में डूब चुका है। यहां हर लोगों में भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा विधि विधान के साथ की गई। यहां सभी पूजा पंडालू पर दुर्गा पाठ के बाद महा आरती हुई।
यहां 50 से अधिक दुर्गा पंडालों में देवी सप्तशती के मंत्र गूंज रही है।
यहां डोगरा में पूजा को लेकर आपसी सद्भाव का नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पूजा को विधिवत्त संचालन में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बढ़ चढ़कर लगे हैं। शाहपुर चकूमर, रामपुर, बहसी, धंधुआ, ताजपुर रोड में छतवारा, कुशहर, हरपुर बेलवा, शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदपुर सिंघाड़ा, कड़ियों, मधौल, पहाड़पुर, कन्हौली, सिहपुर, महुआ बाजार के एक दर्जन पूजा पंडाल पर देवी की विधिवत आराधना की जा रही है। नवरात्र को लेकर चारों ओर चहल-पहल और लोगों में भक्ति के साथ उमंग देखी जा रही है।
