May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर ने लिया पूजा पंडाल में सुरक्षा का जायजा

सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर ने लिया पूजा पंडाल में सुरक्षा का जायजा
महुआ, रेणु सिंह
दुर्गा पूजा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पदाधिकारी द्वारा मंगलवार को अभियान चलाकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों को विभिन्न निर्देश दिए गए। साथ हु उन्हें पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
महुआ के सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने पदाधिकारी के साथ घूम-घूम कर पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उनके द्वारा पूजा कमेटी के सदस्यों को पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ अन्य कई निर्देश दिए गए। यह भी बताया गया कि पर्व त्यौहार के मौके पर श्रद्धा भक्ति के बीच माता की पूजन लोग करें। पूजा की आड़ में कहीं भी अश्लीलता का प्रदर्शन नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बेलकुंडा, नारायणपुर, बिलन्दपुर, विरना शाहिद विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। पंडाल में सिंथेटिक कपड़े नहीं बल्कि सूती कपड़े लगाने की उन्होंने नसीहत दी। इधर थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना द्वारा कुशहर, हरपुर बेलवा, छतवारा, कन्हौली, गोविंदपुर सहित विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। वही फायर ब्रिगेड के कर्मियों द्वारा भी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर आग से बचाव को लेकर सावधानी बरतने को बताया गया। उनके द्वारा मॉक ड्रिल कर भी लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। वही विशेष परिस्थिति में महुआ फायर के विभिन्न दूरभाष नंबरों 9304213968, 7485805879, 066227-224001 को साझा भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.