May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संविधान बचाओ आरक्षण बचाव, देश बचाव को लेकर भीम संसद रथ आज गोरौल प्रखंड के सोंन्धो अंधारी गाछी हाट पर पहुँचा

रिपोर्ट :कौशल किशोर सिंह

वैशाली :5 नवम्बर 2023 को संविधान बचाओ आरक्षण बचाव, देश बचाव को लेकर भीम संसद रथ आज गोरौल प्रखंड के सोंन्धो अंधारी गाछी हाट पर पहुँचा। रथ से महात्मा गांधी और बाबा साहेव के सपनों का बिहार बनाने तथा अनुसुचित जाती के लोगों को सशक्त और सबल बनाने के बावत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास को गिनाया जा रहा था।
बताते चलें कि मेरा नेता मेरा अभिमान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर निकाला गया रथ आगामी 5 नवंबर को पटना भेटनरी काँलेज ग्राउंड में पहुंचेगा। भीम संसद कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह उर्फ उमेश प्रसाद सिंह ने की। रथ के साथ पहुंचे अनुसुचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद राम ने कहा कि दलितों, अल्पसंख्यकों, अनुसुचित जातियों, पिछड़ों के हक, हकुक और सम्मान के रक्षा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है इसलिए उनके हाथों को मजबूत करने के लिये हमे बड़ी संख्या में पटना चलना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करनेवालों में दल के नेता पुर्व मुखिया अमन कुमार मेहता, पुर्व मुखिया रमेश गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष राजकुमार, जदयू प्रखंड उपाध्यक्षा लक्ष्मी कुमारी, रघुनाथ सिंह, बिनोद गिरी, रबिन्द्र कुमार गिरी, संजय सिंह, रंजीत कुमार, असरफ अली, मो. शाहिद, मो. शहजाद, अखिलेश राम, सहित अन्य लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.