May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला पदाधिकारी, प्रणव कुमार की अध्यक्षता में कांटी एवं मीनापुर प्रखण्ड के क्रमशः मानिकपुर नरोत्तम पंचायत के सिरिसिया गांव के मध्य विद्यालय प्रांगणमे औरघोषौत पंचायत के टेंग राही गांव में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिला पदाधिकारी, प्रणव कुमार की अध्यक्षता में कांटी एवं मीनापुर प्रखण्ड के क्रमशः मानिकपुर नरोत्तम पंचायत के सिरिसिया गांव के मध्य विद्यालय प्रांगणमे औरघोषौत पंचायत के टेंग राही गांव में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

। सरकार की सभी कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुॅच पाये इस दिशा में यह जन संवाद कार्यक्रम काफी उल्लेखनिय साबित हो रही है। कई वर्ग और व्यक्ति समूह ऐसे हैं, जो मुख्यालय तक नहीं पहुॅच पाते है, उसके लिए जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उन सभी तक डोर टू डोर जाकर उस मोहल्ला, टोला, पंचायत में शिविर लगाकर उनके समस्याओं का निराकरण और उन्हें मिलने वाली लाभकारी योजनाओं तक पहुॅंच बनाने की यह अनूठा प्रयास है। जिला पदाधिकारी ने अपनं संबोधन में कहा कि जन संवाद कार्यक्रम एकपक्षीय नहीं है, सरकार की तमाम योजनाओं को आपसे रूबरू कराना चाहते हैं। साथ ही साथ आपका सुझाव भी आमंत्रित है। उन्होंने लोगो को सक्रिय भागीदारी और सक्रिय उपस्थिति पर सबको शुभकामनाएं और बधाई दी।पंचायत ,प्रखंड एवम जिला स्तर पर जो भी प्रशासनिक एजेंसियां कार्यशील है वे आपके कल्याण और सुविधा के निमित है ।उक्त तीनों स्तर पर आपकी पहुंच सुलभ और सहजहै। आपके तरफ से सभी शिकायते सुझाव और आवेदन पर 15 दिनों के भीतर कार्र वाई कर इसे निष्पादित कर दिया जाएगा। उन्होने सरकार की शिक्षा योजना बिजली में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन को बताया।नारी सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को लोगो को बताया।उन्होंने बताया की आप लोगों के प्रयास और सहयोग से अब चमकी बुखार अतीत की बात हो गई। उन्होंने उद्योग विभाग श्रम ,बाल संरक्षण के कार्यक्रमों का भी लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यहां लगाये गये सभी विभागों के स्टाॅल में जाकर अपनी लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें। यह समाज के सभी व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुॅचाने का अनूठा पहल है। कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों द्वारा स्टाॅल लगाया गया था, जिनमें वे अपने-अपने सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी लोगों को दे रहे थे। माननीय विधान पार्षद श्री दिनेश सिंह जिला पदाधिकारी उप विकास आयुक्त तथा अन्य पदाधिकारी ने उनका निरीक्षण भी किया। स्वास्थ्य आवास, योजना, सड़क, विद्युत, शिक्षा, पेंशन योजना, उत्पाद, मत्स्य कल्याण, ग्रामीण कार्य विभाग, सहकारिता, बैंकिंग महिला सुरक्षा आदि में मुख्य रूप से अपना स्टाॅल लगाया था। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, प्रणव कुमार, डी.डी.सी. आशुतोष द्विवेदी, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस., चाॅदनी सिंह आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.