जीजस एण्ड मेरी एकैडमी में नवरात्रि के ” अवसर पर डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जीजस एण्ड मेरी एकैडमी में नवरात्रि के ” अवसर पर डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
नसीम रब्बानी की रिपोर्ट।
पटना सिटी: हाजीगंज कैमाशिकोह स्थित जीजस एण्ड मेरी एकैडमी में नवरात्रि के ” अवसर पर डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए दिल से अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता मे विद्यालय की कक्षा 3 से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
नृत्य की प्रथम प्रस्तुति ने ही ऐसा समाँ बाँधा कि आयोजक मंडली एवं निर्णायक सदस्यों के समूह के साथ-साथ दर्शक भी मुग्ध हो गए। मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका शीला रोहतगी ने किया । अपने संबोधन में विद्यालय की प्राचार्या पूजा एन शर्मा ने कहा कि उन्हें भी विश्वास नही था कि यहाँ की छात्राओं में इतनी प्रतिभाएँ भरी हुई है। उन्होनें स्वीकार किया कि इसे निखारने की आवश्यकता है जिसे समुचित दिशा निर्देश एवं हल्के प्रशिक्षण द्वारा इन बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचा कर पटना, बिहार एवं देश को गौरवान्वित किया जा सकता है । निर्णायक मंडली में इनर व्हील क्लब ऑफ पटना सिटी की अध्यक्षा मीनू जयसवाल, पूर्व अध्यक्षा रश्मि अरोड़ा एवं उपाध्यक्षा सुप्रिया जयसवाल शामिल थी। इन लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक समूह की नृत्य प्रस्तुति इतनी आकर्षक थी कि यह निर्णय करने में कठिनाई हो रही थी कि किसे विजेता घोषित किया जाए । परिणाम घोषित करते हुए उन्होनें जूनियर ग्रुप से दांड्या क्विन को एवं सिनियर ग्रुप से दांड्या स्क्वाड को विजयी घोषित किया। इस अवसर पर उपनिदेशक अभिषेक पैट्रिक ने अपने सम्बोधन में बच्चों को उत्साहित करते हुए इस तरह के कार्यक्रम में हमेशा भाग लेने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका कहकशा नौशिन, भावना अरोड़ा, आदित्य रोहतगी इत्यादि ने अपना सहयोग दिया ।
