May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रबी महोत्सव पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन महुआ। रेणु सिंह

रबी महोत्सव पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में आज प्रखंड स्तरीय रबी महाभियान- सह- महोत्सव–2 के अवसर पर एक कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक, राम प्रकाश साहनी, जिला कृषि पदाधिकारी, डॉ वेद नारायण सिंह, सहायक निदेशक,कृषि अभियांत्रिकी, गरिमा, आत्मा के उप परियोजना निदेशक, सियाराम साहू, मुखिया संघ अध्यक्ष, गणेश राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष, रमण राय प्रखंड कृषि पदाधिकारी,नवीन कुमार, महरूम उत्पादन के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित, मनोरमा सिंह, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं प्रखंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त कृषि निदेशक (शष्य), तिरहुत प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, सहायक निदेशक, कृषि अभियांत्रिकी, उप परियोजना निदेशक, मुखिया संघ अध्यक्ष, राज़द प्रखंड अध्यक्ष, आत्मा अध्यक्ष, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संयुक्त कृषि निदेशक, राम प्रकाश साहनी अपने संबोधन में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को दिए जा रहे प्रधान मंत्री सम्मान निधि योजना, मृदा स्वास्थ कार्ड,प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा, इत्यादि के संबंध में जानकारी दी। अपने संबोधन में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ वेद नारायण सिंह ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। आत्मा के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू, सहायक निदेशक, कृषि अभियांत्रिकी, गरिमा ने कृषि यांत्रीकरण के संबंध में,जानकारी उपलब्ध कराया। प्रखंड प्रमुख सुधा देवी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभ प्राप्त करने के लिए अपील की। उप परियोजना निदेशक, आत्मा सियाराम साहू ने किसानों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत चर्चा की। मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री गणेश राय ने प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर किसानों के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर किसानों को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी से अपील की। राजद अध्यक्ष, रमण राय ने महिलाओं की कृषि के क्षेत्र में सहभागिता को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि महिलाओं ने भी कृषि के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। कृषि समन्वयक राजेश कुमार ने रबी मौसम में चलाए जा रहे योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को प्रखंड में ससमय कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे अथवा संचालित किए जा रहे योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर करने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रबी फसल में बेहतर उत्पादन के लिए चलाए जा रहे योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार ने सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए रबी मौसम में मिले सभी लक्ष्यों के क्रियान्वयन पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आत्मा के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने कृषि के विकास के लिए चलाए जा रहे योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रखंडों में लगने वाले रबी महोत्सव एवं विभिन्न पंचायतों में किसानों को जागरूक करने के लिए चलाए रहे जागरूकता रथ के बारे में विस्तार जानकारी दी। उन्होंने किसान उत्पादक संघठन के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी उपलब्ध करायी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक- सह- प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने कृषि के विकास के लिए आत्मा द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उद्यान विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। सहायक तकनीकी प्रबंधक डॉ पूजा किशोर एवं आरती सिंह जैविक खेती के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों के अलावा नोडल पदाधिकारी,अमित रंजन, कृषि समन्वयक,सुनील कुमार सिंह, रघुवीर कुमार,अशोक कुमार,किसान सलाहकार, संजय कुमार चरण, राजेश कुमार, सुधीर कुमार सिंह, पवन कुमार, श्रीराम, मुकेश कुमार, मुन्ना कुमार, रमेश कुमार, संतोष कुमार, शिखा नंद, रामजी पांडे, विजय सिंह, जगदेव कुमार, श्रीकांत सिंह इत्यादि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.