खादी इंडिया का शानदार उद्धाटन
खादी इंडिया का शानदार उद्धाटन
रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
हाजीपुर(वैशाली)शहर के सबसे मशहूर लिबास टेलर के प्रोपराइटर हाजी मोहम्मद शहाबुद्दीन मरहूम के पोते मोहम्मद आदिल ने हाजीपुर शहर के सिनेमा रोड में खादी इंडिया के नाम से बेहतरीन कपड़ों की रेंज की दुकान का शानदार उद्धाटन बीते दिनों किया।इस दुकान के खुलने से हाजीपुर शहर में कपड़ो की खरीदारी करने वालों को भटकने की जरूरत नहीं होगी।यहां खादी से लेकर देश के ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े काफी किफायती दामों पर मिल रहे हैं।लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दुकान को काफी आकर्षक लुक दिया गया है।युवाओं के लिए भी एक से बढ़कर एक डिजाइन और कलर में शर्ट पैंट के कपड़े मौजूद हैं।दुकान के प्रोपराइटर मोहम्मद आदिल और इनके पिता मोहम्मद आरिफ ने बताया कि यह दुकान हाजीपुर शहर की मांग थी।उसी को देखते हुए यह दुकान खोला गया है।इससे पूर्व भी हमारे पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन मरहूम ने लिबास टेलर के नाम से सिलाई की दुकान खोलकर हाजीपुर शहर के अलावा आस पास के गांव के लोगों की सेवा की है।अभी भी हाजीपुर शहर में लिबास टेलर मौजूद है।खादी इंडिया के उद्धाटन के मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।वहीं हाजीपुर शहर के लोगों में यह दुकान इन दिनों काफी चर्चा में है।दुर्गा पूजा,छठ को देखते हुए कपड़ों की काफी अच्छी रेंज उपलब्ध है।एक बार जरूर आप इस दुकान पर आकर खरीदारी करें।इस अवसर पर पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता भी मौजूद थे।
