May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आंतरिक संसाधन की बैठक कर जिलाधिकारी ने दिया राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश

आंतरिक संसाधन की बैठक कर जिलाधिकारी ने दिया राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला राजस्व शाखा द्वारा तैयार की गई प्रतिवेदन के आधार पर आंतरिक संसाधन की बैठक कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को विभाग द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को माहवार प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक में संयुक्त आयुक्त वाणिज्यकर वैशाली के द्वारा बताया गया कि जिला को 72521 लाख का लक्ष्य प्राप्त है जिसके विरुद्ध सितम्बर माह तक 50213 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है वार्षिक लक्ष्य का 69.24% रहा है। इसमें और तेजी लाने का निदेश दिया गया।
अवर निबंधक हाजीपुर के द्वारा बताया गया कि जिला में रजिस्ट्री कार्यालयों को 30489 लाख का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त है जिसके विरुद्ध सितम्बर माह तक 12359 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है जो वार्षिक लक्ष्य का 40.54 % रहा है।इसमें हाजीपुर एवं महुआ रजिस्ट्री ऑफिस के द्वारा 39%,पातेपुर के द्वारा 47%तथा लालगंज रजिस्ट्री ऑफिस के द्वारा 43% लक्ष्य प्राप्त किया गया है।
जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 9718 लाख के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध प्रारंभिक छःमाह में 3705 लाख का राजस्व प्राप्त कर लिया गया है जो वार्षिक लक्ष्य का 38 % रहा है। विद्युत विभाग के द्वारा 45,000 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध प्रारंभिक छः माह में 22527 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है जो वार्षिक लक्ष्य का 48% रहा है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि खनन विभाग को कोई वार्षिक लक्ष्य नहीं दिया गया है परंतु इस वित्तीय वर्ष के प्रथम 06 माह में 807.87 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है।
माप तौल विभाग के द्वारा 52.39 लाख, नगर परिषद हाजीपुर के द्वारा 127.88 लाख,महनार के द्वारा 30.10 लाख,लालगंज के द्वारा 7.89 लाख तथा नगर पंचायत महुआ के द्वारा 3.70 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है। मत्स्य विभाग के द्वारा 22.65 लाख सहित जिला में वित्तीय वर्ष 2023- 24 के प्रारंभिक 06 माह में 104073.33 लाख की राशि राजस्व के रूप में प्राप्त की गई है जो लक्ष्य का लगभग 55.91% रहा है। जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को राजस्व के मासिक लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश देते हुए कहा गया कि अभी से ही स्थिति ठीक रखने पर बाद में दिक्कत नहीं आएगी इसका ध्यान सभी पदाधिकारी रखेंगे।
बैठक मैं जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह सहित अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.