बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर द्वारा जाॅब कैम्प का आयोजन किया जाए गा।
बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर द्वारा जाॅब कैम्प का आयोजन किया जाए गा।
ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।
इस जाॅब कैम्प में Services A 2 Z Muzaffarpur द्वारा स्मार्ट सिटी, मुजफ्फरपुर हेतु Sureveyor के पद पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इस पद के लिए योग्यता 12th & Above एवं उम्र 19 से 35 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों का मासिक वेतन 12000 नियोजक द्वारा प्रदान की जाएगी। जाॅब कैम्प में भाग लेने हेतु आवेदकों को N.C.S. Portal पर नियोजनालय में निबंधन कराना अनिवार्य है। जो इच्छुक अभ्यर्थी नियोजनालय में निबंधित नही है, वे किसी कार्य दिवस को नियोजनालय में आकर अपना निबंधन करा सकते है, अथवा N.C.S. Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वयं Job Seekers के रूप में आॅनलाईन निबंधन कर सकते है। ज्ञातव्य हो कि N.C.S. Portal पर आॅनलाईन निबंधन निःशुल्क है। जाॅब कैम्प में भाग लेने हेतु बायोडाटा, आधार कार्ड, फोटो एवं शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र की छायाप्रति अपने साथ लाये। इस जाॅब कैम्प में किसी भी जिले के अभ्यर्थी निःशुल्क भाग ले सकते हैं।
