May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा महुआ का दुर्गा पंडाल

दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा महुआ का दुर्गा पंडाल
महुआ, रेणु सिंह
दुर्गा पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां महुआ बाजार में विभिन्न जगह पर बनी दुर्गा पंडाल दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। दूर से ही लोग पंडाल का आकर्षण देखकर खुशी से भरा जा रहे हैं। कारीगरों द्वारा अब पंडाल को अंतिम रूप भी दिया जा रहा है। साथ ही पंडाल में रंग बिरंगी बल्ब की रोशनी भी अब दर्शकों को देखने को मिलेगी।
महुआ के पातेपुर रोड स्थित देवी दरबार में बना पंडाल का आकर्षक रूप देखते ही बन रहा है। इस पंडाल को रंग बिरंगी बल्वों से सजाया गया है। रात को तो पंडाल की छटा कुछ अलग ही दिखती है। यहां पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा बताया गया कि पंडाल को डिजिटल रोशनी से सजाया जा रहा है। वही सड़क पर भी डिजिटल रोशनी लगाई जा रही है। उधर मुजफ्फरपुर रोड के राम लखन सिंह मार्केट में व्यवसायी दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल का आकर्षक रूप दिया गया है। इसमें दूधिया रोशनी की छटा श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी। पुराना बाजार, जवाहर चौक मंगरू चौक, पंचमुखी चौक, कन्हौली बाजार, रानीपोखर, बेलकुंडा, बोतला चौक, छतवारा, कुशहर, हरपुर ओस्ती, शाहपुर चकूमर, डोगरा, शेरपुर प्यारे, मधौल सहित विभिन्न जगहों पर दुर्गा पंडाल का आकर्षक रूप देखते ही बन रहा है। वही महुआ बाजार के गांधी स्मारक पर दुर्गा पंडाल की भव्य आकर्षण दूर से ही देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.