May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रेल टिकटों का अवैध कारोबारी गिरफ्तार

रेल टिकटों का अवैध कारोबारी गिरफ्तार

रिपोर्ट :गोपाल सहनी

सारण :रेल ई टिकट का अवैध कारोबार का विश्वस्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रभारी रूपेश कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर के नेतृत्व में स्टाफ के साथ छापामारी की गई! यह छापामारी वरीय अधिकारी के निर्देश पर जिला- सारण थाना- डेरनी के खानपुर बाजार स्थित एक सस्ता साइबर नामक दुकान पर की गई! इस छापामारी में सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार,प्रधान आरक्षी संजय झा,आरक्षी सुनील सिंह आरक्षी सुभाष यादव एवं सीआईबी सोनपुर के सहायक उप निरीक्षक अजय वर्मा भी शामिल थे! छापामारी व तलाशी के दौरान दुकान में रखे हुए तकनीकी उपकरणों को विधिवत छानबीन किया गया तो निजी आईडी से बना हुआ 23 अदद पूर्व यात्रा टिकट एवं 02 अदद फ्यूचर यात्रा टिकट पाया गया; इस संबंध में कंप्यूटर सिस्टम का 01 मॉनिटर, 01 सीपीयू, 01 प्रिंटर और 01 स्मार्ट मोबाइल जप्त किया गया! दुकान के संचालक चंदन कुमार जो की खानपुर बाजार थाना- डेरनी,जिला- सारण के निवासी हैं; उन्हें गिरफ्तार किया गया! बरामद रेल टिकटों का अनुमानित मूल्य लगभग 55000/- है! निजी user-id के द्वारा अवैध रूप से रेल यात्रा ई -टिकटों के अवैध कारोबार करने के आरोप में चंदन कुमार के विरुद्ध के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर पर रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.