वैशाली क्लब के तत्वधान में हाजीपुर के निजी विद्यालय में डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वैशाली क्लब के तत्वधान में हाजीपुर के निजी विद्यालय में डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी
हाजीपुर :कार्यक्रम का उद्घाटन लालगंज के विधायक संजय कुमार सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हाजीपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं ने अपनी एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शानदार प्रस्तुति करने वाले जोड़ों को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ लगभग 100 छात्राओं को डांडिया नाइट कार्यक्रम में अच्छी प्रस्तुति के लिए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विजय लाल ने बताया कि क्लब के माध्यम से शहर के लोगों को कला संस्कृति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनों को जोड़ना है। इस अवसर पर क्लब के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि वैशाली क्लब के द्वारा लगातार ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा विशेष आयोजनों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाती है ताकि हाजीपुर शहर में कला संस्कृति को जीवंत रखा जा सके।कार्यक्रम में वैशाली क्लब के पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार , डॉक्टर नितेश शुक्ला , डॉक्टर एस के विद्यार्थी, डॉक्टर एस के मंडल, डॉ रंजन, डॉ रौशन, डॉ रवि प्रकाश, डॉ रमाकांत ठाकुर , तारकेश्वर गुप्ता, कृति प्रकाश, मनोज वर्मा, के एन सहाय, डॉ मनोज कुमार , ज्योति कुमार, डॉ ज्योति, डॉ शेखर सुमन, डॉ शशि कुमार, डॉ शिशिर कुमार, राजीव मोहन, क्रांति कुमार, कृष्णा सोनी, राजन कुंद्रा, राजू खान, सतीश कुमार, अविनाश कुमार अन्य लोगों ने अपनी बातों को रखा। हाजीपुर के शहर के लोगों ने डांडिया नाइट कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक टीम के द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ एसके विद्यार्थी ने किया।
