May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मंगरू चौक महुआ में अपोलो डायग्नोस्टिक केंद्र का उद्धघाटन।

मंगरू चौक महुआ में अपोलो डायग्नोस्टिक केंद्र का उद्धघाटन।

रिपोर्ट :शालू दिलशेर

महुआ (वैशाली) प्रखंड मुख्यालय महुआ स्थित मंगरू चौक , महावीर टीवीएस एजेंसी के समीप अपोलो डायग्नोस्टिक केंद्र का भव्य उद्घाटन हुआ । उद्घाटन के मुख्य अतिथि महुआ के पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र राय द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर पुर्व उप प्रमुख सत्येंद्र राय ने लैब सेंटर के प्रोपराइटर प्रेम कुमार को मुबारकबाद देते हुए कहा कि अब अच्छे जांच के लिए महुआ वासियों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।एरिया मैनेजर रौशन कुमार ने बताया की यहां कलेक्शन सेंटर का ओपनिंग किया गया है। इस का मेन ब्रांच बिहार झारखंड का सब से बड़ा रीजनल लैब दानापुर के सगुना मोर में है प्रोपराइटर प्रेम कुमार ने बताया की न्यूनतम दर पर यहां सभी प्रकार के पैथोलॉजिकल जांच किया जाएगा । इस मौके पर उपस्थित प्रोपराइटर प्रेम कुमार , पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र राय, महावीर टीवीएस एजेंसी के मालिक उपेंद्र प्रसाद यादव, लक्ष्मी नारायणपुर के मुखिया, वॉर्ड पार्षद 20 के अजीत कुमार अन्नू, शिक्षक सुनील कुमार, बापू मेडिकल के प्रोपराइटर विनोद कुमार, शिक्षक अरुण कुमार आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.