सोंधो अंधारी गाछी चौक पर 60 फीट के रावण का पुतला बनाया जा रहा है.
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
हर साल की भांति इस वर्ष भी गोरौल प्रखंड क्षेत्र में तीन जगहों पर रावण का भव्य पुतला बनाने के लिये कोलकाता से आये कुशल कारिगर दिन रात रावण का पुतला बनाने में लगें हुए हैं .
सोंधो अंधारी गाछी चौक पर 60 फीट के रावण का पुतला बनाया जा रहा है.
वही लक्ष्मी चौक पर 50 फिट एवं राजकीय उच्च विद्यालय सोंधो के प्रांगण में भी 55 फिट का रावण का पुतला बनाया जा रहा है.
जिला पार्षद मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि कोलकाता से आये कारीगरों द्वारा इस बार पुतले को बनाया जा रहा है और अधिक आवाज देने के लिये इसके अंदर विभिन्न प्रकार के पटाखे डाले जा रहे हैं.
वही दशहरा के दिन रावण वध किया जायेगा.
इस दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा काफी चौकसी बरती जाती है क्योंकि रावण बध के दिन हजारों के संख्या में इस नजारे को देखने के लिये लोगो की भीड़ इकट्ठा होती हैं ,
कई आतिशबाज भी इसमें पटाखे लगाने में लगे है,
जिस पटाखे की मदद से विजया दशमी के दिन रावण के पुतले को जलाया जायेगा.
