ठगी की शिकार हुई महिला
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
ठगी की शिकार हुई महिला ।
एक निजी कम्पनी के कर्मचारी ने अपने कम्पनी मे काम दिलाने के नाम पर एक गरीब महिला से रुपया ठग कर फरार हो गया.
इस सम्बंध में थाना क्षेत्र के भानपुर बरेवा पंचायत निवासी पीड़ित महिला के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति उसके गांव में आया और बोला कि वह एक निजी कम्पनी में बड़े अधिकारी सीबीएम के पद पर कार्यरत है .उसने आगे बताया कि उसके कम्पनी द्वारा ऑनलाइन समान बेचा जाता है. आपलोग भी खरीदारी कर सकते है. टोले में लगातार आने जाने के क्रम में ही वह बोला कि कम्पनी में एक चपरासी का पद खाली है. तुम गरीब हो चाहो तो तुम्हे उस पद पर रखबा देंगे. बड़ी कम्पनी है 15 हजार रुपया महीना के साथ अन्य सुबिधा भी मिलेगा . जिंदगी सुधर जयेगा. इसके बदले में तुम्हे मात्र 50 हजार रुपया देना होगा. उसके गले मे टँगा आई कार्ड और फीता देखकर पीड़िता को उसपर विश्वास हो गया और वह कर्ज लेकर 50 हजार रुपया उक्त व्यक्ति को दिया. उसके वाद वह एक आवेदन लिया और अपना कार्यालय हाजीपुर हथसारगंज स्थित एसबीआई बैंक के शाखा के बगल में बताया. रुपया देने के वाद पीड़िता ने कार्यालय में भी गया, लेकिन वह टाल मटोल करते रहा. इसी क्रम के वह ऑनलाइन समान खरीदने की जानकारी देने के लिये आया था कि पुनः पीड़िता से मुलाकात हो गयी और वह रुपया वापस करने हेतु दवाब बनाते हुय कहा कि आप रुपया भी ले लिय और हमको नौकरी भी नही मिला. हमारा रुपया दीजिये. इसपर वह भड़क गया और सरेआम जाति सूचक गाली देते हुय धक्का मारकर जमीन पर पटक दिया. इस मामले में जिले के बिद्दुपुर थाना अंतर्गत बुलन सराय ( चकमसुद) गांव निवासी पंकज कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
