April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खरीदारों की भीड़ से महुआ बाजार में रोजाना जाम

खरीदारों की भीड़ से महुआ बाजार में रोजाना जाम
महुआ। रेणु सिंह
खरीदारों और गाड़ियों की हो रही भीड़ से महुआ बाजार से लेकर विभिन्न चौक चौराहा जाम हो रहा है। बुधवार को तो महुआ बाजार जाम से कसमकस रहा। वहीं विभिन्न चौक चौराहों पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
पहले तो साप्ताहिक हाट होने के कारण सोमवार और शुक्रवार को महुआ बाजार जाम से कर उठता था।जबकि अब यह रोजमर्रा की स्थिति बन गई है। दुर्गा पूजा बाद बाजार में खरीदारों की भीड़ एक बार फिर उमड़ने लगी है। जिसके कारण बाजार अस्त व्यस्त हो जा रहा है। बाजार में गाड़ियों की गुत्थमगुत्थी और दूर तक जाम होने के कारण ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाने से पुलिस के जवानों को उतारा गया। बावजूद यहां जाम के कारण गाड़ियां रेंगती रही। महुआ बाजार में खरीदारों की भीड़ के कारण सबसे ज्यादा गोला रोड अस्त व्यस्त हो जाता है। इसी रोड में किसानों द्वारा सब्जियां का हाट लगा दिया जाता है। जिसके कारण सड़क संकीर्ण होने से आवाजाही में दिक्कत होती है। नतीजतन जाम की स्थिति पैदा होती है। इसी रास्ते से मरीज को अनुमंडल अस्पताल जाना पड़ता है। जिन्हें जाम के कारण अस्पताल पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। भारी भीड़ के बावजूद इसी रोड से एसएफसी का खादान्न लेकर बड़े-बड़े ट्रक जाते हैं। जिससे इस रोड अस्त व्यस्त हो जाता है। उधर पातेपुर रोड में टेंपो चालकों की मनमानी के कारण जाम लगता है। जिससे पूरा गांधी चौक, बच्चन शर्मा स्मारक, थाना चौक जाम से कराह उठता है। जाम के कारण ग्राहक रुकना नहीं चाहते और दुकानदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। यहां अतिक्रमण को खाली तो कर दिया जाता है लेकिन दूसरे दिन ही स्थिति जस की तस हो जाती है। इधर महुआ हाजीपुर मार्ग पर मंगरू चौक और बेलकुंडा में जाम सेंटर बन गया है। इन दोनों जगह जाम लगने से लोगों को निकलना मुश्किल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.