दुकानदार को बंधक बनाकर इत्मीनान से की चोरी , महुआ मुकुंदपुर और गद्दोपुर से दो दुकानों में चोरों ने दिया घटना का अंजाम
दुकानदार को बंधक बनाकर इत्मीनान से की चोरी
, महुआ मुकुंदपुर और गद्दोपुर से दो दुकानों में चोरों ने दिया घटना का अंजाम
महुआ, रेणु सिंह
चार चक्का से आए चोरों ने मंगलवार की रात महुआ थाने के दो जगह पर चोरी की घटना का अंजाम दिया। चोर दुकानदार को उनके ही कमरे में बाहर से किवार का हैंडल लगाकर बंधक बना लिया और इत्मीनान से चोरी की।
चोरी की घटना महुआ पंचमुखी चौक से सदापुर पेट्रोल पंप से गद्दोपुर होते हुए बाईपास जाने वाली सड़क पर महुआ मुकुंदपुर में लखीन्द्र राय के नेहा जेनरल स्टोर तथा इसी रोड में गद्दोपुर निवासी पप्पू सिंह के किराना दुकान में हुई। महुआ मुकुंदपुर में दुकानदार लखीन्द्र राय दुकान के पीछे कमरा में सो रहे थे। चोरों ने उन्हें बाहर से किवाड़ का हैंडल लगाकर बंधक बना लिया और दुकान में लगे दो ताला को काटकर 55 हजार नगदी के अलावा काजू, तेल सहित विभिन्न सामान की चोरी की। यहां पर सभी चोरों ने उनके दुकान से ठंडा पिया, मिक्सर-गुटखा खाया और घटना का अंजाम दिया। दुकानदार बताते हैं कि वह कमरे में दुकान चोरों की सारी आवाज को सुन रहे थे लेकिन बाहर से किबार बंद होने कारण वह कुछ नहीं कर पाए। भीतर से उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर बाद में आसपास के लोग दौड़े और किवाड़ खोलकर उन्हें निकाला। तब तक चोर घटना का अंजाम देकर निकल चुके थे। भुक्तभोगी ने बुधवार को बताया कि वह 40 हजार बेटी की शादी की तैयारी को लेकर रखे थे। जबकि दो दिन की बिक्री 10 हजार और उनके पिताजी संतलाल राय के 5 हजार रुपए गल्ला में थे। जिसे चोर ले गए। इसी जगह इनके भाई लक्ष्मण राय का ट्रैक्टर 2 सप्ताह पूर्व चोर उठाकर ले गए थे। पुलिस ट्रैक्टर चोर तक पहुंची भी नहीं थी की दूसरी घटना हो गई। उधर गद्दोपुर में पप्पू सिंह के किराना दुकान का ताला काट कर कर नगदी और सामान ले गए। दुकानदार के अनुसार चोर 40 हजार नगदी और 15 हजार के समान चोरी की। वे 40 हजार बालू खरीदारी के लिए रखे थे। लोगों का कहना है कि इधर चोरों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पूर्व नगर परिषद अरुण कुमार सिंह ने पहुंचकर भूक्तभोगी से विभिन्न जानकारी ली और ढारस बंधाया।
