April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ओवरऑल चैंपियन बेस्ट मॉडल पब्लिक स्कूल प्रथम एवं उच्च विद्यालय बेलवर घाट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

ओवरऑल चैंपियन बेस्ट मॉडल पब्लिक स्कूल प्रथम एवं उच्च विद्यालय बेलवर घाट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार , बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना, जिला प्रशासन वैशाली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023- 24 का विधिवत् समापन अक्षयवट राय स्टेडियम हाजीपुर में किया गया। तीन दिनों तक चलने वाले प्रतियोगिता अंडर- 14, अंडर- 17 एवं अंडर- 19 बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में अपना दमखम दिखाया। जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता राजीव कुमार ने समापन के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आप सभी प्रतिभागियों ने पूरी उत्साह और लगन से कड़ी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया।प्रतियोगिता में सभी विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मंच का संचालन उमेश कुमार प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय बेलवरघाट के शिक्षक ने किया । प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबॉल, योगा, ताइक्वांडो एवं कर्राटें प्रतियोगिता संपन्न कराई गई । वही फुटबॉल एवं क्रिकेट में प्रतिभागियों का चयन किया गया। योगा बालक वर्ग अंडर -14 में हर्षदीप प्रथम, स्वरीत द्वितीय तथा आयुष राज तृतीय, बालिका वर्ग में स्वाति कुमारी प्रथम, रुकमिणी कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागियों को जिला खेल संघ के सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह एवं उपस्थित अतिथियों ने मेड्ल पहनकर एवं मेभमेन्टो प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बेस्ट मॉडल पब्लिक स्कूल लोमा के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियन खिताब जीतने में सफल रहा वहीं दूसरी ओर आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर द्वितीय खिताब प्राप्त किया। ओवरऑल का खिताब बेस्ट मॉडल पब्लिक स्कूल लोमा की तरफ से अमित कुमार एवं उच्च विद्यालय बेलवरघाट की तरफ से उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने प्राप्त किया । ताइक्वांडो अंडर 14 में सुशांत कुमार ,रिशु राज, हंसराज ,साहिल ने गोल्ड प्राप्त किया वहीं रॉकी राज सिल्वर एवं आदित्य राज तृतीय
पुरस्कार प्राप्त किया। 41 के जी से ऊपर मुरली मनोहर गोल्ड, विकी विशाल गोल्ड अंडर 17 में, मृत्युंजय गोल्ड प्राप्त किया। बालिका वर्ग अंडर 14 में मुस्कान कुमारी, शान्वी गोल्ड, प्रियंका कुमारी ,कुमारी तान्या, साक्षी कुमारी अंडर 17 में गोल्ड, अंडर-19 बालिका वर्ग में समीक्षा कुमारी, महक ,तरन्नुम खातून, माही ,पंखुड़ी ,गरिमा कुमारी गोल्ड प्राप्त किया। बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन में कन्भेनर के रूप में सुरेश कुमार एवं राकेश कुमार ,अक्षयवट राय स्टेडियम में खो-खो कन्भेनर अमित कुमार सिंह ,धीरज कुमार, अमरेंद्र कुमार अमरेश, कबड्डी के संयोजक हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव एवं क्रिकेट के कन्भेनर मोहम्मद सिराज योग में चंद्रशेखर कुमार,अभय कुमार एवं कार्तिक कुमार ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध कुमार चौधरी, मथुरा प्रसाद, कलीम आरफी, सुशील कुमार, रंजीत कुमार, उमेश प्रसाद सिंह ,राजन कुमार ,दिलीप भगत ,राकेश कुमार ,आशुतोष कुमार, छोटेलाल सर, धीरज कुमार रन्दाहा ,अमरेंद्र कुमार अमरेश, हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश दिनकर सुनील कुमार झा अरविंद कुमार ,धीरज वर्मा ,विजय कुमार, वीर विक्रम विक्रांत, निरंजन ओझा ,अमित कुमार ,सरिता मैडम ,सुचित्रा मैडम ,नीलम कुमारी ,वीरेंद्र राय, मधु रानी ,कुंदन कुमार, विकास राठौड़ ,नारायण दत्त मिश्र, संजय कुंदन ,ध्वनि,मुकेश कुमार, अमरजीत ,शशि भूषण कुमार, विपिन जी ,मोहित कुमार, अमरजीत कुमार ने अपना योगदान दिया ।वहीं कार्यालय प्रभारी के रूप में मुकेश कुमार एवं दुर्गेश नंदन जी ने कड़ी मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में मुकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.