May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गहरे गड्ढे घाट पर अर्ध्य के लिए छठ व्रतियों में संशय

गहरे गड्ढे घाट पर अर्ध्य के लिए छठ व्रतियों में संशय
खतरनाक घाट पर व्रतियों की सुविधा को लेकर प्रशासन में कोई हलचल नहीं, मंगरू चौक से पहाड़पुर जाने वाली सड़क पर वाया नदी के कढनिया घाट बना हैं भीषण खतरनाक, खतरे की आशंका से सहमे हैं छठ व्रती और श्रद्धालु
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वाया नदी तट के कई घाट भीषण खतरनाक बने हैं। जिस पर व्रतियों को पर्व का अर्ध्यदान करने में खतरा से होकर गुजरना होगा। खतरनाक घाट को दुरुस्त करने के लिए बहरहाल प्रशासन में कोई हलचल नहीं देखा जा रहा है। जिससे व्रतियों में संशय व्याप्त है।
गुरुवार को यहां महुआ मंगरू चौक से पहाड़पुर जाने वाली सड़क पर फुलवरिया पंचायत अंतर्गत कढनिया का वाया नदी तट घाट को लोगों ने दिखाते हुए बताया कि यह सबसे खतरनाक है। यहां सड़क सीधे खड़ा 25 फीट नीचे नदी में उतरने के लिए व्रतियों को काफी परेशानी होगी और खतरों का सामना करना पड़ेगा। वही घाट भी गंदे हैं और नदी में पानी भी गहरी है। इसके कारण यहां व्रतियों ही नहीं बल्कि पूजन करने वाले सभी परिवारों में संशय की स्थिति काम है। घाट को उप मुखिया ओमप्रकाश के अलावा राकेश कुमार सिंह, पंकज कुमार, आलोक राय, मिथुन सिंह राजपूत आदि के साथ देखने पहुंचे मुखिया सुकेश्वर दास ने भी बताया कि यहां की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने बताया कि जिस तरह घाट खतरनाक बने हैं खतरा होना भी स्वाभाविक है। अगर यहां प्रशासन द्वारा व्लतियों के लिए सुविधा नहीं प्रदान की गई तो कुछ भी घटना घट सकती है। मुखिया ने बताया कि यहां घाट पर 2 हजार छठ व्रतियों के साथ 10 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां प्रत्येक साल फुलवरिया, कढनिया के अलावा नगर परिषद क्षेत्र महुआ मुकुंदपुर के छठ व्रती अर्ध्यदान करने के लिए आते हैं। पर्व पर आस्था है कि जो जहां प्रत्येक वर्ष पर्व की अर्ध्यदान करते हैं। वही उनका हर वर्ष पूजन होता है। मुखिया व अन्य लोगों ने कढनिया वाया नदी के खतरनाक घाट को दिखाते हुए बताया कि अगर यहां प्रशासन द्वारा व्यवस्था नहीं की जाती है तो व्रतियों को अर्ध्यदान सुरक्षित रूप से करना चुनौती होगा। मुखिया द्वारा इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन से लेकर अनुमंडल कार्यालय को भी दी गई है। हालांकि मुखिया द्वारा यह भी बताया गया कि अगर प्रशासन अगर सुध नहीं लेता है तो वह अपने स्तर से घाट की साफ सफाई, बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने की प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.