महुआ में 197 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
महुआ में 197 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
महुआ। रेणु सिंह
प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना और जननी बाल सुरक्षा के तहत गुरुवार को यहां पीएचसी पर स्वास्थ्य सिविर लगाया गया। इस सिविर में 197 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए दवाएं के साथ-साथ उचित सलाह भी दी गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मनोरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉक्टर द्वारा गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित सलाह दी गई। यहां पीएचसी पर स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार के निर्देशन में गर्भवतियों की वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस आदि की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच करें डॉक्टर शिखा प्रिया ने बताया कि अधिकतर गर्भवतियों में वजन की कमी पाई गई। साथ ही उनमें ब्लड और आयरन की भी कमी पाई गई है। गर्भावस्था में जच्चा बच्चा को स्वस्थ रहने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई है। ताकि माता के साथ पेट में पल रहा शिशु स्वस्थ और निरोग हो। डॉ शिखा प्रिया ने बताया कि गर्भावस्था में दूध, घी, दही, मीट, मछली, अंडे, दलिया और पौष्टिक भोजन लेने के साथ समय-समय पर लगने वाले टीके लेने की सलाह दी गई है। यहां पीएचसी पर गर्भवतियों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी। उनकी भीड़ से अस्पताल परिसर भर रहा। प्रभारी ने बताया कि गर्भवतियों की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की गई थी।
