मौत की मुंह से निकला बाइक सवार
मौत की मुंह से निकला बाइक सवार
महुआ। रेणु सिंह
ट्रक के नीचे बाइक सवार आ गया। हालांकि चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लिया। जिससे बड़ी घटना टल गई। इस बीच मौत के मुंह में फंसे बाइक सवार को लोगों ने निकाला।
यह घटना गुरुवार की शाम महुआ बाजार के गांधी चौक के पास घटी। महुआ की ओर से हाजीपुर की तरफ जा रहे ट्रक के बगल से बाइक सवार आ गया और गाड़ी के अंदर चला गया। इसे देख लोगों ने हल्ला किया और ट्रक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। गाड़ी के अंदर फंसे बाइक सवार को लोगों ने निकाला।
