May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

करंट लगने से युवक की गई जान

करंट लगने से युवक की गई जान
परिजनों में मचा कोहराम, महुआ थाने के हरपुर बेलवा गांव में हुई घटना
महुआ, रेणु सिंह
लोहे के बिजली पोल में आई करंट से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की दोपहर महुआ थाने के जहांगीरपुर सलखनी पंचायत अंतर्गत हरपुर बेलवा गांव के वार्ड संख्या 13 में घटी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गई।
मृतक 35 वर्षीय राकेश कुमार हरपुर बेलवा गांव निवासी शिवजी महतो का पुत्र था। पंचायत के मुखिया पति पारसमणी ने बताया कि राकेश बच्चों को डांट फटकार रहा था। इस बीच उसे पकड़ने के दौरान वह दौड़ा। इस क्रम में अचानक वह लोहे के बिजली पोल को पकड़ लिया। जिससे उसके बाएं हाथ में करंट लगी और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना महुआ थाने को दी। सूचना पर अपर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह व एसआई मोनी कुमारी पुलिस के जवानों को लेकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना अंचल अधिकारी को भी दी। बताया गया कि घटना बिजली की करंट से हुई है। इस कारण मृतक के परिजन को पारिवारिक और आपदा के तहत लाभ नहीं बनता है। यह मामला विद्युत विभाग का है। इधर मृतक के परिजन को समझा बूझकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा गया।
पत्नी ललिता की तो गुजर गई दुनिया:
राकेश की हुई बिजली करंट से मौत से पत्नी ललिता की तो दुनिया ही उजर गई। अब वह किसके सहारे जीएगी। राकेश की कमाई से घर परिवार चल रहा था। उसे दो छोटी-छोटी बच्ची और एक गोद में लड़का है। पत्नी और तीन बच्चों का परवरिश अब कैसे होगा। पति की मौत पर पत्नी की बिलाप से सबका कलेजा दहल जा रहा था। तीनों बच्चे तो यह भी नहीं समझ रहे पा रहे थे कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.