March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ और आसपास में धूमधाम से मना दीपों का त्योहार दीपावली

महुआ और आसपास में धूमधाम से मना दीपों का त्योहार दीपावली
महुआ, रेणु सिंह
दीपों का त्योहार दीपावली रविवार को महुआ और आसपास के इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने स्तर से घरों को सजाकर दीप जलाए और आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया। दीपावली को लेकर बच्चों, महिलाओं और युवाओं में ज्यादा उत्साह और उमंग देखा गया।
महिलाएं कुल देवता से लेकर घर के सभी द्वार, मठ-मंदिर, खेत-खलिहान, मवेशियों के नाद-खूंटा आदि पर दीए जलाकर सुख समृद्धि की कामना की। महंगाई के बावजूद दीपावली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की और खुशी के दीए जलाकर अंधकार पर प्रकाश फैलाया। यहां हर घर पर इलेक्ट्रिक बल्ब पर मिट्टी के दीए भारी रही। लोगों ने मिट्टी के दीए जलाकर अपनी संस्कृति का परिचय दिया। फुलवरिया काली स्थान पर 1101 दीए जलाए गए। घर में महिलाओं ने कुलदेवता से लेकर हर कमरे के दरवाजा, भगवान के स्थल, घर की विभिन्न सामग्री, खेत खलिहान, अन्न धन आदि पर दीए जलाए। उधर बहनों ने भाई के घर भर रहने के लिए घरौंदा भरे। वही दीपावली पर बच्चों व युवाओं के साथ महिलाओं ने भी जमकर आतिशबाजी की। लोगों ने बताया कि यह दीपोत्सव खुशी, उत्साह और उमंग का है। दीपावली पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ युवतियां व महिलाएं भी फुलझड़ियां छोड़कर खुशी का इजहार किया। डॉ शिखा प्रिया, डा मंदाकिनी, डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ महेश चौधरी, शिक्षिका सुजाता कुमारी आदि ने बताया कि यह त्यौहार अपने अंदर की खुशी को उभारने का है। उन्होंने फुलझड़ियां और पटाखें छोड़कर खुशी का इजहार किया। वही महुआ के गांधी स्मारक, बच्चन शर्मा स्मारक, सहित विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के स्मारक पर दीए जलाएं गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.