शिक्षिका बनने पर मुखिया ने पद से दिया इस्तीफा
शिक्षिका बनने पर मुखिया ने पद से दिया इस्तीफा
महुआ। रेणु सिंह
शिक्षिका बनने पर महिला मुखिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बरहाल मुखिया का प्रभार उप मुखिया को सोपा गया है। यह वाक्या महुआ प्रखंड के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत की है।
उक्त पंचायत की मुखिया स्मिता कुमारी को बीपीएससी से उत्तीर्ण होने पर शिक्षिका के लिए चयनित किया गया है। मुखिया स्मिता कुमारी मुजफ्फरपुर के हाईस्कूल में शिक्षिका के लिए योगदान देंगी। सोमवार को उन्होंने बताया कि मुखिया पद से इस्तीफा दे दिया है। मुखिया पति अजय भूषण दिवाकर ने बताया कि बहरहाल यह प्रभार उप मुखिया को है।
