April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चार माह से वेतन नही मिलने पर वन विभाग कर्मियों ने दिया धरना।

चार माह से वेतन नही मिलने पर वन विभाग कर्मियों ने दिया धरना।

रिपोर्ट :आदित्य कुमार सिंह, सिवान

छपरा (सारण):- पिछले 4 माह से मानदेय नही मिलने पर मांझी वन विभाग के कर्मियों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग नर्सरी परिसर में धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे हैं अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि हम लोग पिछले 20- 25 वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन हम लोगों की आज तक हाजिरी नहीं बनी। ऊपर से चार माह से मानदेय नहीं मिला है। दीपावली तो जैसे- तैसे निकल गई, लेकिन महापर्व छठ के मौके पर भी मानदेय मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में हमारा परिवार छठ कैसे करेगा। महंगाई के इस दौर में कोई उधार देने को भी तैयार नहीं है। जिसके कारण हम लोग छठ पर्व नहीं मना सकेंगे।
मानदेय नही मिलने से वन कर्मियों सहित उनके परिवार में मायूसी छाई हुई है। धरना में अशोक कुमार राय, बलराम बिन, नगनारायण , हरेंद्र राय, अनिल सिंह , नवल बिहारी सिंह , मंतोष कुमार यादव आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.