श्री राम जानकी मठ में निसहाय छट व्रतियों के बीच साड़ी एवं पुजा सामाग्री का वितरण।
श्री राम जानकी मठ में निसहाय छट व्रतियों के बीच साड़ी एवं पुजा सामाग्री का वितरण।
मोहम्मद एहतेशाम पप्पू पातेपुर, वैशाली।
पातेपुर के प्राचीन श्री राम जानकी मठ परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को मठ के महंत बाबा विश्व मोहन दास ने लगभग पांच सौ से अधिक निसहाय गरीब गुरबा छठ व्रतियों के बीच ,साड़ी,धोती, नारियल, आदि पुजा सामाग्री का वितरण किया। शनिवार की सुबह से ही मठ परिसर में महिला पुरुष छट व्रतियों की भीड़ लगी रही। पुजा सामाग्री एवं धोती नारियल,साड़ी आदि पुजा सामाग्री महंथ के द्वारा दिए जाने से निसहाय छट व्रतियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सनोज पासवान, राजकुमार सिंह, मोहम्मद छोटे, कुंदन शर्मा, आदि के साथ ही भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
