व्रतियों ने बनाई खरना का महाप्रसाद
व्रतियों ने बनाई खरना का महाप्रसाद
महुआ। रेणु सिंह
छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रती द्वारा खरना का महाप्रसाद बनाया गया। उन्होंने मिट्टी के नए चूल्हे पर आम या गोइठा के जलावन से मीठा के खीर और रोटी बनाएं। पर्व लेकर पूरा इलाका भक्ति में सराबोर हो चुका है।
हर और लोग भक्ति में डूबे हैं और आस्था सर चढ़कर बोल रही है। गांव से लेकर शहर तक खलना का प्रसाद बनाया जा रहा है। व्रती खरना का महाप्रसाद बनाकर पूजन करेंगे और परिजनों के साथ स्वयं ग्रहण कर 36 घंटे की उपवास पर चली जाएंगी। फुलवरिया में खरना प्रसाद रेणु सिंह द्वारा भक्ति के बीच बनाया गया। महिलाएं छठी मैया के गीत गाते हुए यह प्रसाद बनाई।
