March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार दलित विकास समिति ने आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिता

बिहार दलित विकास समिति ने आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिता।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

शाहपुर पटोरी( समस्तीपुर) बिहार दलित विकास समिति, पटोरी के तत्वावधान में ए. एन डी० कॉलेज खेल मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता नवल भक्त की, जबकि पूर्व जिला पार्षद संजय राम ने खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया । प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संजय राम ने कहा कि संस्था द्वारा खेल के प्रति जागरुकता एवं बच्चों में प्रतिभा विकास द्वारा किया गया है। संस्था द्वारा अम्बेडकर प्रेरणा दल का गठन एवं उनमें दक्षता विकास का कार्य काफी सराहनीय हैं। चौथी से सातवीं वर्ग के बच्चों के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित थी। प्रतियोगिता के अंतर्गत मेढ़क दौड़, बैलून फोड़ दौड़, विस्कुट छोड़, 100 एवं 200 मीटर का दौड़, सूई धागा दौड़ सहित अन्य तरह के खेलकूद शामिल थे। प्रतियोगिता में 150 से ऊपर बच्चों ने भाग लिया। चम्मच दौड़ में प्रथम कोमल कुमारी, द्वितीय
चांदनी कुमारी, तृतीय ज्योति कुमारी, ,100 की दौड़ में प्रथम सलोनी कुमारी, द्वितीय- सव्यम कुमार, तृतीय अमित कुमार, 200 मीटर की दौड़ में प्रथम- लक्ष्मी कुमारी, द्वितीय-प्रीति पुमानी, तृतीय – प्रियांशु कुमारी, वैलून फोड़ दौड में प्रथम – शिवम कुमार, द्वितीय – राधा कुमारी, तृतीय चाँदनी कुमारी, भेढ़क दौड़- प्रथम-पंकज कुमार, द्वितीय- कुन्दन कुमार, तृतीय- अराध्या कुमारी का नाम
शामिल है।
इस प्रतियोगिता में कुल 35 विजेता बच्चों के बीच बड़ा लन्च बॉक्स एवं छोटा लन्च बॉक्स एवं स्टील ग्लास से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सीमा कुमारी, अभीता कुमारी , डॉ मुकेश कुमार राम, शिव प्रसाद राम एवं जीत कुमार ने सम्बोधित किया। बी डी वी एस प्रतिनिधि राघव नायक एवं रजनी शोसलिन ने खेलकूद के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम समन्वयक सरस्वती कुमारी धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.