March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की श्रद्धालुओं ने की पूजा

अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की श्रद्धालुओं ने की पूजा
रिपोर्ट : रेणु सिंह

अक्षय नवमी पर मंगलवार को आंवला वृक्ष का पूजन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। जिसको लेकर चारों ओर भक्ति परवान पड़ रही। जगह-जगह अमला वृक्ष की पूजन कर उसके उसके फेरे लगाए और उसके पास खिचड़ी बनाकर प्रसाद के रूप में परिजनों को ग्रहण कराया।
अक्षय नवमी की पावन त्यौहार को लेकर लोगों में श्रद्धा, भक्ति और प्रेम दिखी। आचार्य नंदकिशोर शास्त्री द्वारा बताया गया कि आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। साथ ही यह सर्वगुणकारी माना गया है। इसकी छांव में खिचड़ी बनाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से कई असाध्य रोगों से मुक्ति भी मिलती है। इस आंवला नवमी पर भगवान विष्णु और आंवला की पूजा की गई। श्रद्धालु ने आंवला वृक्ष के पास दीप जलाए और परिक्रमा कर आरती उतारी। खासकर छठ व्रत करने वाली श्रद्धालुओं द्वारा आंवला पूजन विधि विधान के साथ किया गया। उन्होंने आंवला और भगवान विष्णु का पूजन कर पंडितों को यथासंभव दान दिए। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष के पास बैठकर प्रसाद के रूप में खिचड़ी को ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.