March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ट्रक के धक्का से बाइक सवार की मौत


ट्रक के धक्का से बाइक सवार की मौत
रिपोर्ट । रेणु सिंह,महुआ वैशाली

रिपोर्ट :रेणु सिंह, महुआ वैशाली 

महुआ के लक्ष्मीनारायण पंचायत अंतर्गत शाहपुर चकुम्मर वार्ड संख्या 02 का निवासी 22 वर्षीय नीरज महतो पिता सुरेश महतो की घटनास्थल पर ही ट्रक के धक्का से मौत हो गई। वह बाइक से जा रहा था तब घटना हुई। घटना महुआ देसरी सड़क पर डोगरा चौक पर हुई। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर पिता पुत्र दोनों सवार थे। पुत्र की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई , तो वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया। घटना के बाद लोग सड़क जाम कर दिए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लोग सड़क पर लाश रख बैठे थे। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था और उनमें कोहरा मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.