March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बगैर इलाज कराए अस्पतालों से बैरंग लौटे मरीज , मानवता को देखते हुए इमरजेंसी सेवा को रखा बहाल

बगैर इलाज कराए अस्पतालों से बैरंग लौटे मरीज
, मानवता को देखते हुए इमरजेंसी सेवा को रखा बहाल
रिपोर्ट । रेणु सिंह,महुआ वैशाली 

पूर्णिया में एक डॉक्टर पर की गई हमले के विरोध में डॉक्टरों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को ओपीडी का बहिष्कार किया। जिसको लेकर मरीज को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे रोगियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिया में डॉक्टर पर किए गए हमले से क्षुब्ध आईएमए के आह्वान पर डॉक्टरों ने यहां अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी में ओपीडी सेवा को बहिष्कार किया। हालांकि सुबह में ओपीडी सेवा यहां शुरू की गई थी। इस दौरान कुछ मरीजों का इलाज भी हुआ। पर जैसे ही ओपीडी बहिष्कार की सूचना आई। यहां डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। डॉ महेश चौधरी, डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ वी डी सिंह, डॉ एससी जयसवाल, डॉ नवीन कुमार, डॉ अरुण कुमार, डॉ मो शमीम अंसारी, डॉ चंचल सुमन, डॉ ओमप्रकाश, डॉ ओम प्रकाश, डा सीबी सिंह सिंह, डा उदय शंकर कुमार आदि ने ओपीडी सेवा को बंद किया। डॉक्टर ने सरकार से सुरक्षा की मांग की। हालांकि डॉक्टरों ने मानवता को देखते हुए इमरजेंसी सेवा को बहाल रखा। निजी अस्पतालों में भी डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा को बंद रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.