समसपुरा के युवक का नागालैंड में हृदय गति रुकने से मौत, घर में मचा कोहराम।
समसपुरा के युवक का नागालैंड में हृदय गति रुकने से मौत, घर में मचा कोहराम।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली! महुआ, प्रखंड क्षेत्र के बड़हर चौक, समसपुरा ग्राम निवासी लगन देव राय के 35 वर्षीय पुत्र विजय कुमार उर्फ रामनारायण की मृत्यु नागालैंड के जॉनहो वोटो स्थान पर हृदय गति रुकने से हो गई । मृत्यु की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया ।बताते चले की मृतक अपने बड़े भाई एवम पत्नी एवं बच्चों के साथ कारोबार के सिलसिले में जोन्होवोटो में रहा करता था । दुर्भाग्य की बात यह है कि मृतक के भतीजी की शादी 29 नवंबर को होनी थी ,जिसमें आने की सभी की तैयारी चल रही थी ।इस बीच पहले से अस्वस्थ होने के कारण हृदय गति रुक जाने से उसकी मृत्यु हो गई। जहां पर शहनाई बजाने की तैयारी चल रही थी, वहां पर चारों तरफ रोदन क्रंदन की ध्वनि सुनाई दे रही है। ग्रामीण स्तर पर भी मृतक के पिताजी दवा के दुकानदार है। राम नारायण की मृत्यु से जहां घर में कोहरा मचा है वहीं पर आसपास में भी मातम छाया हुआ है । बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बांधा रहे हैं ।पास के पड़ोसी की लड़की की शादी दो दिन बाद होने वाली थी ,जिसे पड़ोसी ने मंदिर में या मैरिज हॉल में करने का निर्णय लिया है ।पड़ोसी ने बताया कि एक तरफ लोगों का रो रो कर बुरा हाल है, वैसे स्थिति हम कैसे अपने यहां शहनाई बजा सकते हैं ,आखिर हम सब पड़ोसी हैं ,जिसकी चर्चा सभी की जुबान पर बनी हुई। मृतक के शव को एंबुलेंस के द्वारा गांव लाया जा रहा है , जहां पर परिजनों के दर्शन बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण होगी।
