March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर में राजद नेता मैनेजर सहनी की गोली मारकर हत्या,परिजनों में मचा कोहराम ।

पातेपुर में राजद नेता मैनेजर सहनी की गोली मारकर हत्या,परिजनों में मचा कोहराम ।

रिपोर्ट :नागेंद्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
वैशाली !पातेपुर थाना क्षेत्र के राजद के नेता सह मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मैनेजर साहनी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी । मैनेजर साहनी की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने महुआ ताजपुर मार्ग के बहुआरा चौक पर सुबह से ही जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई ।जाम छुड़वाने में पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह,तीसीऔता थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार,महीसौर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,पातेपुर बीडीओ मनोज कुमार राय,सीओ मुन्ना प्रसाद, इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी प्रयास में लगे रहे। जाम स्थल पर बकार के पूर्व मुखिया,व्यापार मंडल अध्यक्ष सह प्रमुख पति गणेश राय,बहुआरा मुखिया पति कुन्त लाल साह,पूर्व मुखिया अभय कुमार उर्फ बबलू तिवारी,पूर्व मुखिया मनीष राय,पूर्व मुखिया अशरफी मंडल,असर्फी साहनी,मुखिया पति अमित कुमार उर्फ नटवर के प्रयास एवम पुलिस प्रशासन के 24 से 48 घंटे के अंदर अपराधियो को गिरफ्तार कर लेने के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम तोड़ा।शव जैसे ही मैनेजर साहनी के घर अजीजपुर चांदे पहुंचा ,परिजनों में कोहराम मच गया ।मृतक की पत्नी गीता देवी लगातार 10 वर्षो से उप मुखिया के पद पर आसीन है ।घटना की सूचना पर उनके घर पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी,प्रमुख पति गणेश राय,मनीष राय,स्थानीय मुखिया पति तारा पासवान,पूर्व मुखिया असर्फी मंडल,मुखिया शंकर पासवान पूर्व जिला पार्षद तारक चौधरी,राजद प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार साहनी,समेत सैंकड़ो की संख्या में प्रखण्ड भर के जन प्रतिनिधि ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया ।पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने घटना पर दुख व्यक्त करते कहा कि स्व साहनी बहुत ही मृदु भाषी के साथ मिलनसार व्यवहारिक व्यक्ति थे ।उनके हत्या से केवल राजद की नही ,बल्कि पातेपुर से एक उभरता हुआ नेता खो दिया है । प्रमुख पति गणेश राय ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
लोगों के अनुसार मृतक कल ही हाजीपुर कोर्ट से केश के मामले में साली के साथ लौट कर उसे मरुई चौक से महिसौर थाना क्षेत्र के महीपुरा छोड़ने जा रहे थे,तभी रास्ते मे घात लगाए अपराधियो ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया ,जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । क्षेत्र में तनाव बना हुआ है लेकिन नियंत्रण में बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.