राघोपुर में स्कूल गार्ड की गोली मारकर हत्या ।
राघोपुर में स्कूल गार्ड की गोली मारकर हत्या ।
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार ।
वैशाली! राघोपुर , कहने को तो बिहार में मंगल राज है ,जहां सुबे के उपमुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में गोली से हत्या करना एक आम बात हो गई है ।वैसे तो वैशाली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं,वे पुलिस को हमेशा चुनौती देकर किसी न किसी क्षेत्र में अपने अपराधिक तांडव करने से नहीं चूकते ।वैशाली जिले के दो जगह पर गुरुवार की रात दो लोगों की गोली मार के हत्या कर दी गई ।जिसमें पातेपुर के राजद नेता मैनेजर सहनी को अपराधियों ने गोलियों से भूल डाला, वही राघोपुर के रुस्तमपुर ओपी थाना क्षेत्र के पचपैरिया हाई स्कूल के नाइट गार्ड की अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। बताते चले की रुस्तमपुर थाना व गांव क्षेत्र के सुरजवंशी राय के पुत्र जितेंद्र कुमार जो की हाई स्कूल में नाइट गार्ड का काम करता था, उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे एन एम सी एच बेहतर इलाज के लिए भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई ।घटना की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय होकर अपराधियों के धर पकड़ करने की महिम तेज कर दी। जिसमें एक अपराधी की गिरफ्तार होने की सूचना प्राप्त है, जबकि अन्य अपराधियों की खोजबीन जारी है।
