कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमणमुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला ,पुलिस कर्मी बाल बाल बचे।
कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमणमुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला ,पुलिस कर्मी बाल बाल बचे।
(ज़िला से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाने के बाद भी नहीं हुई अतिक्रमणमुक्त)
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
वैशाली !महुआ, हाजीपुर मुख्य सड़क मार्ग के मंगरू चौक के पास बरसों से अतिक्रमण किए गए जमीन के मामले में माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेश के बाद रविवार को महुआ थाने की पुलिस दंदाधिकारी के साथ स्थल पर पहुंचीं।अतिक्रमण खाली कराने पहुंचीं पुलीस बल को देखते ही अतिक्रमणकारियों मे हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अपने साथ बुलडोजर के साथ साथ पुलीस बल भी लेकर भी पहुंची थी ।माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेश के बाद बड़ी संख्या में पहुंची पुलीस बल के द्वारा ज्यों ही अतिक्रमण हटाना शुरू किया, की अतिक्रमण कर रखे लोगों के द्वारा भारी विरोध शुरू कर दिया गया। पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया। मामले को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में जिला से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था। घंटो मशक्कत किए जाने के बाद अतिक्रमण कारियों के द्वारा बनाए गए दर्जनों झोपड़ीनुमा घरों को तोड़ कर हटा दिया गया। हालांकि लोगों के विरोध के बाद पूर्णरूपेण अतिक्रमणमुक्त नहीं हो सकी। अतिक्रमणकारियो में भारी बवाल देखने को मिला ।उनके अंदर में रोष की भावना प्रबल दिखाई दे रहे थे ,जिसके कारण पुलिस बल अतिक्रमण को मुक्त करने में सफल नहीं हो पाई।
